Doordrishti News Logo

प्रो.डॉ सरोज कौशल के पति का निधन

जोधपुर, संस्कृत की प्रख्यात कवयित्री व जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ सरोज कौशल के पति संजीव शर्मा का रविवार सुबह 9 बजे निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी व एक पुत्र है। अभयगढ़ से सिवांची गेट श्मशान तक निकली अंतिम यात्रा में गणमान्यजन,कई भाषाओं के साहित्यकार, विश्वविद्यालय स्टाफ, शोधार्थी, विद्यार्थी व साहित्य अनुरागी सम्मिलित हुए। उनके पुत्र शुभंकर ने उन्हें मुखाग्नि दी। अजमेर मूल के संजीव शर्मा 22 साल से जोधपुर में रह रहे थे। वे गत डेढ़ वर्ष से बीमार थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: