procession-taken-out-on-kheteshwar-jayanti

खेतेश्वर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

जोधपुर,राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर की 111वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान खेतेश्वर जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में संत खेतेश्वर की आकर्षक झांकियायुक्त शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पर्यावरण,नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता का संदेश देती झांकियां भी नजर आई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। श्री खेतेश्वर जयंती महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह और महामंत्री अशोक सिंह व किशोर सिंह ने बताया कि संत खेतेश्वर का 111वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के तहत संत खेतेश्वर मार्ग बारहवीं रोड चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत तुलसाराम के सान्निध्य में आचार्य महामंडलेश्वर संत निर्मल दास की उपस्थिति व वेदांत आचार्य डॉक्टर धनाराम के निर्देशन में निकाली गई।

ये भी पढ़ें- जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को खड़ी गाड़ी से नीचे गिराया

यहां से निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा पांचवी रोड, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा, तारघर, एमडीएम सर्कल होते हुए रावण का चबूतरा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई जहां पर महाप्रसादी का आयोजन और संतों के प्रवचन हुए। शोभायात्रा में सत्य सनातन धर्म से ओतप्रोत झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती 71 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और अन्य देवी देवताओं से संबंधित झांकियां भी सजाई गई। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देती झांकी भी शामिल की गई। शोभायात्रा में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहने हुए थे। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews