Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बिलाड़ा तहसील की पिचियाक जेल में एक विचाराधीन बंदी से मारपीट के आरोप में मिली शिकायत को जेल डीजी ने गंभीरता से लेते हुए आज जेल के उपकारापाल सहित दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया। जेल डीजीपी राजीव दासोत के अनुसार पिचियाक उपकारागाह के उपकारापाल कानाराम देवपाल, प्रहरी राजेेंद्र एवं अनिल को निलंबित किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को जोधपुर के भूरटिया निवासी ओमप्रकाश् मेवाड़ा की तरफ से एक शिकायत दी गई थी। इसके अनुसार उसके साले सुरेश मेवाड़ा के साथ पिचियाक जेल में उक्त स्टाफ द्वारा सुविधा शुल्क के नाम पर बेजा मारपीट का आरोप लगाया था। जिसकी फोटो भी बाद में वायरल हुई थी। सुरेश मेवाड़ा को जैसलमेर की नाचना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरवरी में गिरफ्तार किया था। पोकरण जेल से उसे चार पांच दिन पहले ही पिचियाक जेल शिफ्ट किया गया था। तब उक्त लोगों द्वारा सुरेश मेवाड़ा से सुविधा शुल्क के नाम पर डिमांउ का आरोप लगा था। डिमांड पूरी नहीं किए जाने पर अमानवीय तरीके से मारपीट हुई थी। इस घटन को जेल डीजी ने गंभीरता से लेते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया।

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026