Doordrishti News Logo
  • 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलेगा सेवा समपर्ण अभियान
  • भाजपा के सभी बारह मण्डलों में होंगे आयोजन

जोधपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की मेजबानी में शुक्रवार को वृहद स्तर पर सभी बारह मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में प्रमुख चौराहों पर सुबह नौपत एवं शहनाई वादन के साथ मोदी के साथ सेवा समपर्ण अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा। इसके तहत 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मोदी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्म दिवस 17 सितम्बर को है। मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी सेवा समपर्ण अभियान शुक्रवार को सुबह शहनाई और नौपत वादन के साथ आरंभ होगा। भाजपा पावटा व महामन्दिर मण्डल नागोरी गेट चौराहे पर, सूरसागर मण्डल चौपड़ फिदूसर, शास्त्रीनगर मण्डल शास्त्री चौराहे पर, रातानाडा मण्डल भाटिया चौराहा, प्रताप नगर मण्डल में गणेश चौराहा, प्रताप नगर में सुबह सात बजे से साढे आठ बजे तक शहनाई वादन व नौपत वादन किया जाएगा।

भाजपा जोधपुर शहर जिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर प्रताप नगर स्थित पण्डित दीनदयाल पार्क में सुबह 9.30 बजे पौधरोपण होगा। इस दौरान 71 पौंधे लगाकर मोदी के दीर्घआयु की कामना की जाएगी। खाण्डा फलसा मण्डल की ओर से शुक्रवार को सुबह घनश्याम जी के मंदिर से जालौरी गेट चौराहे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में शास्त्रीनगर थाने के समीप स्थित अपना घर आश्रम में भोजन कराया जाएगा। शुक्रवार को सभी 12 मण्डलों में शाम 06 से 07.30 बजे घेवर का केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा और आमजन का मुंह मीठा करवाया जाएगा।

पूर्व संध्या भाजपा कार्यालय में बांटी मिठाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार को भाजपा के सरदारपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री डॉ. करणी सिंह खीची,जिला कार्यालय मंत्री विजय राजौरिया, अचलसिंह मेड़तिया, मनीष पुरोहित, पार्षद धीरज चौाहन, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन, दिनेश चौधरी, संदीप हर्ष, रफिक लौहार सहित अनेक कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा समपर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में आज भी बैठक हुई। इसमें सत्रह सितम्बर को होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं बांटी गई।

ये भी पढें –रेलवे वर्कशॉप कर्मी को नगर निगम के डंपर ने कुचला 

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

 

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025