prime-minister-narendra-modis-mother-passed-away

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी का निधन

  • अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • शुक्रवार तड़के 3:30 बजे हुआ निधन
  • प्रधान मंत्री के आधिकारिक ट्विटर के जरिये ढ़ी सूचना
  • सांस में तकलीफ के चलते अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में थी भर्ती
  • देशभर के नेताओं ने किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का आज सुबह तड़के निधन हो गया। शुक्रवार सुबह वेहद भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा,निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

ये भी पढ़ें-  जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत

अब तक प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,99 वर्षीय हीराबा ने आज शुक्रवार 30 दिसम्बर तड़के 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली।अस्पताल बुलेटिन में कहा गया कि हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के 3.30 बजे इलाज के दौरान हो गया।
सांस की तकलीफ के कर उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उनका इलाज चल रहा था। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

प्रधान मंत्री की माता जी हीराबा मोदी के निधन पर भारत के के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा-माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी की माता पूज्य हीराबा के निधन से गहरा दुख हुआ। पूज्य हीराबा उदारता,सादगी,परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों के प्रतिमान थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ૐ शांति।

       विस्तृत समाचार थोड़ी देर में दिया जाएगा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews