Doordrishti News Logo

जोधपुर, महाशिवरात्रि का पावन पर्व गुरुवार को श्रद्धा भाव व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवालयों में रंग रोगन कर रोशनी से सजाया गया है।

भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। शिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्त महाशिवरात्रि के पर्व का वर्षभर इंतजार करते हैं।

reparations-completed-temples-Mahashivratri-Thursday

इस दिन भगवान शिव का अभिषेक और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। कुंवारी कन्याएं इस दिन मनचाहे वर के लिए भगवान शिव की विशेष पूजा करती हैं।

पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को पड़ रहा है। माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि पर विशेष योग का निर्माण हो रहा है।

महाशिवरात्रि पर शिव योग बन रहा है और घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा। इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव योग के साथ घनिष्ठा नक्षत्र और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। सुबह 9.22 मिनट तक महान कल्याणकारी शिवयोग भी विद्यमान रहेगा। उसके बाद सभी कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला शिव सिद्धयोग आरम्भ हो जाएगा।

इस योग में किए गए शुभकर्मों का फल अक्षुण रहता है। इन योगों के विद्यमान रहने पर रुद्राभिषेक, शिवपुराण पाठ, दान पुण्य तथा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को अतिशुभ माना गया है।

शिवरात्रि पर शहर के अचलनाथ महादेव, मंडलनाथ महादेव, सिद्धनाथ, भूतेश्वर व गुंदेश्वर महादेव कुंजबिहारी, जबरनाथ महादेव मंदिर, एकलिंगजी व पंथेश्वर व जागनाथ, शिव मंदिर माता का थान और संवित धाम आदि शिवालयों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

इन मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किए जाएंगे। फूल मंडलियां सजाई जाएगी। महारुद्राभिषेक, पंचामृत अभिषेक और ऋतु पुष्पों का शृंगार और जागरण सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे।

पाल लिंक रोड स्थित वार्ड संख्या 25 दक्षिण के राजीव गांधी कॉलोनी में प्राकट्येश्वर महादेव मंदिर में महादेव भक्तों की ओर से रात्रि 10 बजे आयोजित भजन संध्या में गीता मेवाड़ा, मंजु डागा और पंकज जांगिड़ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

बिग बाजार के पास रेल्वे ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रमिकेश्वर महादेव मंदिर में भी रात्रि 9 बजे से भजन संध्या होगी जिसमें भजन गायक चन्द्रसिंह और सोह्म भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

रातानाङा सुभाष चौक स्थित घांची समाज बाबा रामदेव मंदिर में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक हरिकीर्तन होगा। मंदिर अध्यक्ष मनोहरलाल भाटी ने बताया कि इस दौरान मंजु डागा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026