Doordrishti News Logo

कीमती धातु सोना 2 सौ रूपए टूटा, चांदी भी हुई सस्ती

जोधपुर, सावों के सीजन के बीच शहर में आज भी कीमती धातुओं के भावों में कमी देखी गई। सोना दो सौ रूपए टूटा है तो चांदी भी तीन सौ रूपए टूट गई। सोना अब 52 हजार के आस पास हो चला है। कीमतों का असर इसके अंतरराष्ट्रीय गिरावट से देखा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई गिरावट का असर सोने और चांदी की कीमत पर भी नजर आने लगा है। डॉलर की कीमत स्थिर होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार को स्टैंडर्ड सोना 200 रुपए, जबकि चांदी प्रति किलो 300 रुपए सस्ती हुई है। जिसके बाद सराफा बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की रौनक देखने को मिल रही है।

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार इन धातुओं की कीमत में बदलाव का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। आगामी सप्ताह में सावों का दौर भी शुरू होने वाला है। बुधवार को जोधपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 52 हजार 150 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 50 हजार रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 42 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 33 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 62 हजार 300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी दीपक सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्र्रीय बाजार की वजह से लगातार कीमत कम हो रही है। ऐसे में इस वक्त सोने और चांदी में किया गया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में पिछले कुछ दिनों से लोग सोने और चांदी में ज्यादा निवेश कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026