Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बनाड़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी टॉप टेन बदमाशों में शुमार रहा है। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे रामड़ावास पीपाड़ शहर निवासी रामनिवास पुत्र घेवरलाल विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एक हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था। उसके आज अपनी बहन बुचेटी में रहने वाली के यहां पर आने की सूचनाा मिली। तब पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े :- दिनदहाड़े महिला के हाथ से बैग छीना, चार घंटे में गिरफ्तार