दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन

जोधपुर, महिला उद्यमियों द्वारा ‘प्रेरणा एक पहल विकास की ओर दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर जालोरी गेट स्थित गौरी शंकर महादेव ब्रह्मबाग में आयोजित होगा, जिसके पोस्टर का विमोचन आज किया गया। इस मौके पर आयोजक पुष्करणा सखी ग्रुप की अध्यक्ष काजू पुरोहित की अनुशंसा पर संतोष पुरोहित ने बताया कि महिला उद्यमियों द्वारा ये एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है जिसमें घर गृहस्थी को संभालते हुए अपने घर से ही ऑनलाइन व्यापार करने वाली तथा अन्य महिलाओं द्वारा दीपावली मेला लगाया जाएगा। इस मेले में दीपावली पर काम आने वाली तथा रोजमर्रा के जरूरत की सारी सामाग्री एक ही छत की नीचे उपलब्ध होगी।
पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजन कर्ता की पूरी टीम संरक्षक तरूलता छंगाणी,संतोष पुरोहित,आभा बोहरा, राखी व्यास,सुमन कल्ला,टीना छंगाणी, महिमा,कीर्ति व्यास और सुनीता पुरोहित उपस्थित थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews