Doordrishti News Logo

जोधपुर, बंगाल की धरती देश प्रेम की धरती है वहाँ स्वामी विवेकानंद, जैसी वसु, गुरु रवींद्रनाथ टैगोर, चेतन्य महाप्रभु, सुभाषचंद्र बोस जैसे विराट व्यक्तित्व के लोग हुए हैं। जिन्होंने लोगों को जीने की राह दिखाई, ऐसे महान प्रदेश में राजनीतिक हिंसा लोकतंत्र पर खतरा है। बाड़मेर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा विषय पर शनिवार को जोधपुर जिले में आयोजित वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती देश प्रेम की धरती है वहाँ स्वामी विवेकानंद ,जेसी वसु,गुरु रवींद्र नाथ टैगोर, चेतन्य महाप्रभु,सुभाषचंद्र बोस जैसे विराट व्यक्तित्व के लोग हुए हैं। जिन्होंने लोगों को जीने की राह दिखाई,ऐसे महान प्रदेश में ऐसी राजनीतिक हिंसा लोकतंत्र पर खतरा है।

उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े वर्ग और महिलाओं पर हुए अत्याचारों पर अपना विरोध प्रकट किया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपना मत प्रकट करने का सबको अधिकार है परंतु ममता सरकार लोगों के इस अधिकार का सम्मान नही कर रही। उन्होंने देश मे बढ़ रही धुविकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नही है। राजनीतिक हिंसा की निदा करते हुए कहा कि चुनाव में हार जीत अपनी जगह है परंतु ममता बनर्जी की सरकार के नाक के नीचे इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के लिये उचित नही है।उन्होंने कहा कि ममता सरकार भाजपा की बढ़ती शक्ति से घबरा गई है। उन्होंने इस बारे में विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि इतनी हिंसा के बाद भी विपक्ष का मौन खलता है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बंगाल विषयों के प्रदेश प्रभारी विधायक नारायण सिंह देवल,जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,जनप्रतिनिधि,आईटी,मीडिया संयोजक व समाज के अनेक प्रबुद्धजन जुड़े। शुरुआत में जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का स्वागत किया।
संचालन एवं ध्न्यावाद संयोजक अशोक बाहेती ने किया।

ये भी पढ़े – शारीरिक शिक्षक संघ का विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

बर्चुअल बैठक मे राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत,पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,महापौर वनिता सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद नारयण पंचारिया, प्रदेश महिला मोर्चा इंद्रा राजपुरोहित, जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, महेंद्र मेगवाल, करणी सिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, विजय राजोरिया जिला आईटी संयोजक विकास चांडा, मनीष पुरोहित कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता,डाक्टर, वकील,पत्रकार,समाजसेवी, व्यापारी और वरिष्ठजनों ने भाग लिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026