Doordrishti News Logo

क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस इलेवन विजेता

जोधपुर,जिले के चाबा गांव में 4 सितंबर से शुरू हुई स्व.अर्जुन सिंह इन्दा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के आयोजक भाखर सिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जोधपुर,जैसलमेर, बाड़मेर,फलोदी और बालोतरा सहित कई जिलों की लगभग 50 टीमों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें – छात्र के कमरे में घुसकर फोन चुराया फोन कवर में रखे रुपए भी गए

शनिवार को बालेसर इलेवन और टीचर्स इलेवन के बीच सेमी फाइनल खेला गया जिसमें बालेसर इलेवन ने मुकाबला जीतकर फाइनल में पुलिस इलेवन से सामना किया। फाइनल में बालेसर इलेवन ने तय 10 ओवर में 81रन बनाए जिसके जवाब में पुलिस इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

विजेता टीम के कप्तान माधूदान चारण को 21 हजार नकद और ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो दिए गए। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अभय सिंह बालेसर ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बालेसर इलेवन उपविजेता रही,जिसे ट्रॉफी और 11हजार रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम टीचर्स इलेवन को भी ट्राफी सहित 5100 रु नकद पुरस्कार दिया गया।

टीचर्स इलेवन के कप्तान हिम्मत सिंह उज्ज्वल ने 2100 रु आवड माता मंदिर में भेंट किए तथा 2100 रु आयोजन कमेटी को भेंट कर खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में आनंद सिंह राठौड़,हुक्म सिंह राठौड़,जगमाल सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह राठौड़,सवाई सिंह भाटी, राजू सिंह महेचा,खंगार सिंह राठौड़, प्रताप सिंह,हीर सिंह,स्वरूप सिंह, दलपत दान,उम्मेद सिंह,भूर दान, कालू शर्मा,प्रकाश चौधरी,जसराज सुथार,पप्पा राम आदि नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026