Doordrishti News Logo
  • रोके गए स्थान पर ही शेखावत ने की सभा
  • जब तक सोनार बांग्ला को एक वास्तविकता नहीं बनाते तब तक हम नहीं रुकेंगे

    कोलकता, जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को गुरुवार देर शाम इंटाली विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने सभा स्थल तक जाने से रोक दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने रोके गए स्थान पर ही इंटाली से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के लिए सभा की।

Police stopped Union Minister Shekhawat during campaigning in Intali

शेखावत बंगाल प्रवास पर हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वे गुरुवार देर शाम इंटाली विधानसभा क्षेत्र में गए लेकिन पुलिस ने उनको सभा स्थल तक जाने से रोक दिया। इसके बाद शेखावत ने रोके गए स्थान पर ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि इंटाली विधानसभा में हमें चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए गुंडों और कानून के रखवालों ने हाथ मिलाया है, लेकिन बंगाल की जनता हमारे साथ है। हम नहीं रुकेंगे, जब तक हम सोनार बांग्ला को एक वास्तविकता नहीं बनाते, तब तक हम नहीं रुकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर टीएमसी का हर कार्यकर्ता प्रशासन का दुरुपयोग करता है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस ताकत के साथ इन्हें टक्कर दी है, नंदीग्राम से लेकर इंटाली तक इनकी रूह कांपने लगी है और इन्हें हार दिखाई दे रही है।

शेखावत ने कहा कि 2 मई को बंगाल में नए सूरज का उदय होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं, क्योंकि जनता उनके साथ है। एक-एक घर का दरवाजा खटखटाइए और बताइए कि अबकी बार मोदी सरकार आ रही है।

उन्होंने कहा कि अब बंगाल की धरती पर भगवान राम का जयघोष होगा। भगवान राम का नारा गूंजेगा। उन्होंने कहा कि दीदी अपना गोत्र बताने लगी हैं। थोड़े दिन बाद वो जय श्रीराम भी बोलने लगेंगी। सभा में प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल भी केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ थीं। सभा के दौरान जय श्रीराम का जयघोष होता रहा।

Related posts:

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का विपक्ष पर हमला

December 14, 2025

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

December 13, 2025

जेन-जी थीम पर आधारित राजस्थान का पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

December 13, 2025

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार को चलेगी

December 13, 2025

रेलवे ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनें देरी से होगी रवाना,दो कैंसिल

December 12, 2025

भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन आज से

December 12, 2025