Doordrishti News Logo

माइनिंग एक्ट में पुलिस ने जब्त की चार ट्रैक्टरट्रॉली बजरी

  • केस दर्ज,गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),माइनिंग एक्ट में पुलिस ने जब्त की चार ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी। कमिश्ररेट के लूणी थाना क्षेत्र अवैध बजरी खनन का काम नहीं थम रहा। लगातार लूणी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन का कार्य जारी है। पुलिस की अलग अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार टे्रक्टर ट्रॉली अवैध बजरी से भरी जब्त कर माइनिंग एक्ट में केस दर्ज किया, साथ ही चालक को भी पकड़ा है।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार अवैध बजरी खनन को लेकर कार्रवाई की गई। इसके लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया। हैड कांस्टेबल जगदीश ने खेजड़लीकला क्षेत्र में अवैध रूप से टे्रक्टर ट्रॉली में बजरी का परिवहन कर रहे खेजड़लीकला निवासी राजू पुत्र सुरजाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। इसी तरह भटिण्डा क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्रॉली में बजरी का परिवहन कर रहे भटिण्डा निवासी मोटाराम पुत्र माणकराम देवासी को पकड़ा गया।

माइनिंग एक्ट में पुलिस ने जब्त की चार ट्रैक्टरट्रॉली बजरी

थाने के हैड कांस्टेबल उमेश चन्द्र ने कांकाणी क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्रॉली में अवैध खनन कर परिवहन कर रहे गोदारों की ढाणी जम्भेश्वर नगर निवासी लक्ष्मणराम पुत्र हरिराम विश्नोई को गिरफ्तार कर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रोली जब्त की। जबकि मंडोर थाने के हैड कांस्टेबल बंशीलाल ने बालसमंद मंडोर क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे रामकरण के खिलाफ केस दर्ज कर बजरी से भरा वाहन जब्त किया।