Doordrishti News Logo

रोडवेज बस स्टेण्ड पर महिला भूली बैग पुलिस ने लौटाया

एक अन्य महिला का पर्स रोडवेज स्टेण्ड पर खोया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोडवेज बस स्टेण्ड पर महिला भूली बैग पुलिस ने लौटाया। रोडवेज बस स्टेण्ड पर शुक्रवार को एक महिला अपना बैग भूल गई। बैग में डेढ़ तोला सोने के आभूषण और पचास हजार रुपए थे। बाद में पुलिस को मिलने पर बैग सहीसलामत लौटाया गया। महिला ने इसके लिए पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

दूसरी तरफ एक अन्य महिला का पर्स रोडवेज पर गिर गया। बाद मेंं किसी राहगीर को मिलने पर उसने पुलिस के सहयोग से पर्स महिला को लौटाया। सरवड़ी निवासी मनोहर सिंह शेखावत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड से अपने गांव गए और बैग रोडवेज स्टैंड पर ही भूल गए। गांव से ढूंढते-ढूंढते वापस रोडवेज स्टैंड आए तो उनका बैग रोडवेज बस स्टैंड पर हैडकांस्टेबल हरसुखराम,कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, भागीरथ कांस्टेबल द्वारा उन्हें वापस लौटाया गया। बैग में करीबन 1.5 तोला सोना,50000 नकद व अन्य सामान था।

इसी प्रकार रोडवेज स्टैंड पर आसरलाई जैतारण की सुमित्रा कंवर दिनभर जोधपुर से खरीदारी कर अपने गांव जाने के समय शाम को 6.30 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर आई थी। तब भीड़भाड़ के बीच उसका पर्स गिर गया। हैडकांस्टेबल हरसुख राम,कांस्टेबल सोहन सिंह, गजेंद्र ने मिलकर पता लगाया। तब यह पर्स किसी छैलसिंह नाम के व्यक्ति ने अपने पास होना बताया। इस पर पर्स सुमित्रा कंवर को लौटाया गया। उसने इसके लिए छैलसिंह और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। पर्स में 31 हजार रुपए थे।