Doordrishti News Logo

पुलिस संदिग्ध लडक़ों तक पहुंची, जल्दी हो सकता है खुलासा

उम्मेद अस्पताल नर्सिंग छात्रा सुसाइड प्रकरण

जोधपुर,शहर के उम्मेद अस्पताल नर्सिंग हॉस्टल छात्रा के सुसाइड प्रकरण का पुलिस जल्दी खुलासा कर सकती है। संदिग्ध लडक़ों का पुलिस ने सुराग लगाया है। जिनके हाथ में आने पर पूछताछ कर खुलासा किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली है मगर इस बारे में फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। छात्रा के परिजन की तरफ से गैंग रेप और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया गया था।

ये भी पढ़ें- पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर चढ़ाई जीप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध लडक़ों का सुराग लगा है। जिनके पकड़े जाने पर आज खुलासा किया जा सकता है। हॉस्टल छात्रा से गैंग रेप हुआ या नहीं लडक़ों के पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि पुलिस को छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है मगर पुलिस अभी कुछ बताने से इंकार कर रही है।

सनद रहे कि शुक्रवार को उम्मेद अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल की एक छात्रा के फंदे पर लटके होने की जानकारी पर पुलिस महामंदिर बीजेएस स्थिम एक गेस्ट हाउस पर पहुंची थी। गेस्ट हाउस से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो लडक़े नजर आए थे। परिजन की तरफ से छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज करवाया गया था। यह भी सामने आया कि छात्रा करीबन एक डेढ़ माह से हॉस्टल के लिए अपडाउन कर रही थी। मगर इस बारे में हॉस्टल प्रबंधन को लिखित में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। छात्रा ने अपनी मां की बीमारी का जिक्र कर मौखिक रूप से अपडाउन की बात की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: