Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने तारबाई देसाई अस्पताल के निकट एक हुक्का बार पर छापा मारा। जहां से हुक्के व कई तरह के फ्लेवर जब्त कर संचालक के खिलाफ केस बनाया गया।
थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि ताराबाई देसाई अस्पताल के निकट जलजोग क्षेत्र में डिजीविन कैफे पर हुक्काबार संचालन किए जाने की जानकारी पर हैडकांस्टैबल मजीद खां, कांस्टेबल सुरेश ने रेड दी। पुलिस ने यहां पर हुक्का बार का संचालन करने वाले घंटाघर मोचियों की गली निवासी अर्पित कुमार पुत्र नरपतसिंह कलाल के खिलाफ कोटपा एक्ट में केस बनाया। कैफे से तीन हुक्का पाइप और कई तरह के फ्लेवर जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें – ससुर ने बेटी को भेजने से मना किया, दामाद कायलाना में कूद गया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: