Doordrishti News Logo

अभियुक्तों के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस

-ज्वैलरी शॉप में चोरी का मामला

-4 जून तक पुलिस अभिरक्षा में लिया

जोधपुर,शहर के घोड़ों के चौक में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी में अभियुक्तों के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक स्थित सीता सदर मार्केट में ज्वैलरी की दुकान में सेंध लगाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए उसके दो आरोपियों को अजमेर तक पीछा कर पकड़ा था। आरोपी सगे साढू निकले। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाल रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 4 जून तक पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

यह भी पढ़िए- अपहरण एवं फिरौती के आरोपियों का भरे बाजार जुलूस निकाला

सदर बाजार थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि घोड़ों का चौक में स्थित दो ज्वैलरी शॉप पुरूषोतम सोनी व नवरनत सोनी की दुकानों पर 29 मई की रात्रि में नकबजनी होने की घटना पर पुलिस की टीमों को गठन किया गया। चोरियां बड़ी होने पर पुलिस ने गंभीरता से लिया और तत्काल खुलासा करते हुए दो लोगों को पकडऩे में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पुलिस नकबजनी के आरोप में हुगली पश्चिमी बंगाल के जाहिरा होडाल दासपुर निवासी शेख फरहद अली पुत्र मोहम्मद शरीफ और पश्चिमी बंगाल के ही भस्तरा गांव गुराप निवासी इस्माइल मोडल पुत्र सफीउदीन मोडल को पकड़ा गया था। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें- गलती से 35 हजार खाते में पहुंचे,देने से किया मना पुलिस ने कराए रिफंड

सनद रहे कि दुकानों से एक किलो से ज्यादा वजनी सोना चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने काफी सीसीटीवी फुटेजों को जांचने के बाद एक गेस्ट हाउस में उनके ठहरने और फिर बस द्वारा अजमेर भागे जाने पर पीछा कर पकड़ा था। दोनों को अजमेर की घुघरा घाटी में निजी बस को रुकवा कर पकड़ा गया था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 किलो 91 ग्राम 31 मिलीग्राम सोने के आभूषण व कटिंग माल बरामद किया। मुल्जिम शेख फरहाद अली से सोने का कच्चा व कंटिग माल कुल 134.37 ग्राम व एवं इस्माइल मोडंल से कुल 956.94 ग्राम सोने के आभूषण,फाइन सोना व कंटिग माल बरामद किया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ न्यूज का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026