Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शुक्रवार को शहर में जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कई स्थानों पर निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को गाइड लाइन की पालना करवाने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने आज सुबह महामंदिर और मंडोर इलाके में निरीक्षण किया। उन्होंने भदवासिया, राम सागर तिराहा, माता का थाना रोड पर निरीक्षण किया।

Police Commissioner reviewed the arrangements

उन्होंने रामसागर तिराहा पर खड़े रहकर स्वयं वहां से निकल रहे यातायात को भी देखा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों और वाहन चालकों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडोर रोड पर भी निरीक्षण किया। चौराहों व नाकों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने चौराहों पर तैनात पुलिस जाब्ता को कोरोना महामारी से बचाव करते हुए मुस्तैदी व ईमानदारी से ड्यूटी करने हेतु हौसला अफजाई की।

Police Commissioner reviewed the arrangements

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026