Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने चेन लूट की एक वारदात का गुरूवार को खुलासा करते हुए शातिर किस्म के लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसने अब तक चार वारदातें लूट की स्वीकार की और पांच प्रकरण पहले से दर्ज हैं। सबसे बड़ी बात है इस लुटेरे युवक के घर में चार दिन बाद ही बहन की शादी होनी है।

मगर रूपयों के लिए वह राह चलती की महिलाओं के गले से चेनें झपटता फिरा। आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देवनगर थानाधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि गुलिस्ता कॉलोनी निवासी शोएब पुत्र लियाकत खान को गिरफ्तार किया गया है।

Click image to see offers
Click image to see offers👆

आरोपी ने सिंधु महल के पास प्रिया सिंगल जब अपने घर जा रही थी तब उसने झपटा मारकर चेन लूट ली थी। इस दौरान उसने एक सोने की चैन में एक चांदी का ताबीज भी लूट लिया था और मौके से भाग गया था। थाना अधिकारी सोनी ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया। इसके बाद आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने सिंधु महल के पास लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चार लूट की वारदात स्वीकार की है वही और भी वारदातें खुलने की संभावना है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 दिन बाद उसके बहन की शादी है। ऐसे में वह रुपए इकट्ठा करना चाहता था और सबसे आसान जरिया उसे लूट लगा। आरोपी पर पूर्व में 5 मुकदमें दर्ज हो रखे हैं। आरोपी से गहन पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े – आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत आज जोधपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए

https://doordrishtinews.com/9600-liters-of-fake-diesel-recovered-from-illegal-petrol-pump/crime/

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026