Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी में चार साल से वांटेड को पुलिस एमपी से पकड़ लाई

  • आरोपी भीलवाड़ा पुलिस का 2019 का भी वांछित
  • जोधपुर कमिश्ररेट में भी नामजद

जोधपुर(डीडीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में चार साल से वांटेड को पुलिस एमपी से पकड़ लाई। शहर की बासनी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार साल से फरार एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी भीलवाड़ा पुलिस का वर्ष 2019 से वांछित है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश,चित्तोडग़ढ़ और भीलवाड़ा में मादक पदार्थ तस्करी के चार प्रकरण अब तक सामने आए हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश की नारायणगढ़ मंदसौर पुलिस का सहयोग भी लिया गया।
बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि 23 मई 21 को बासनी पुलिस ने सांगरिया महावीर नगर में दुर्गसिंह उर्फ राजूसिंह पुत्र हरिसिंह के किराए के मकान से दो किलो अफीम और 3.40 लाख रुपए बरामद किए थे। आरेापी को पकड़ा गया था। तब पता लगा कि वह यह अफीम मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित नारायणगढ़ निवासी जसवंतसिंह उर्फ राजूसिंह पुत्र रामसिंह से लेकर आया था। इस पर जसवंत सिंह को मामले में नामजद किया गया।

जोधपुर: एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में बिगड़ी तबीयत,सल्फाश खाने की आशंका

थानाधिकारी दवे ने बताया कि आरोपी पिछले चार सालों से इधर उधर भटक कर फरारी काट रहा था। वह ठिकाने बदल कर रह रहा था। उसके नारायणगढ़ में होने की जानकारी पर बासनी थाने के एसआई सुरेश कुमार,साइबर सैल के हैडकांस्टेबल प्रेम चौधरी,कांस्टेबल चैनाराम सुरेश विश्रोई की टीम का गठन कर नारायणगढ़ भेजा गया। बासनी पुलिस ने नारायणगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपी जसवंत सिंह को दस्तयाब कर यहां लेकर आई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार प्रकरण अब तक मारपीट,मादक पदार्थ तस्करी के सामने आए हैं। वह भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में भी सीआरपीसी की धारा 299 में वांछित है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026