Doordrishti News Logo

विश्व कविता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

जोधपुर,शहर के राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में मंगलवार को विश्व कविता दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि मनोहर सिंह राठौड़ ने की। इस अवसर पर अनेक कवि एवं कवयित्री उर्वशी चौहान ने कार्यक्रम में भाग लिया।

मनोहर सिंह चौहान ने “मां की गोदी राम जी, उर्वशी चौहान ने काश में बादल होता, श्याम गुप्ता शांत ने “निगाह नीची काम में तन्मया, प्रमोद वैष्णव ने “कैसे बताए नासमझी में वो क्या कर बैठा, नवीन पछी ने “है किसी में हिम्मत”, अशफाक अहमद फौजदार यार आ अब तो लगा गुलाल होली में तथा रजा मोहम्मद खान ने “गुनाह में अपने छुपा कर गुनाह करता हूँ कविता का पाठ किया। सञ्चालन राजेन्द्र कुमार शर्मा पुस्तकालयाध्यक्ष ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में संतोष व्यास पुस्तकालयाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: