Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री शुक्रवार को करेंगे 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन

  • देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयास
  • ट्रांसमीटर 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं
  • राजस्थान में 13 स्थानों पर शुरू होंगे एफएम ट्रांसमीटर

जयपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 28 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100 वॉट के 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे।इससे देश में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्‍तार होगा सरकार,देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में 91 नए 100वॉट के ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं। इस विस्‍तार का प्रमुख उद्देश्‍य आकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाना है। बिहार,झारखंड,ओडिशा, पश्चिम बंगाल,असम,मेघालय,नगालैंड, हरियाणा,राजस्थान,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,आंध्र प्रदेश,केरल, तेलंगाना,छत्तीसगढ़,गुजरात,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सेवा का विस्‍तार किया गया है। आकाशवाणी की एफएम सेवा के इस विस्तार से अतिरिक्‍त दो करोड़ लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे और लगभग 35 हजार वर्ग किलोमीटर के अधिक क्षेत्र में इस कवरेज का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें- आईटी कर्मचारीयों ने निकाला सामूहिक शांति मार्च

राजस्थान में 13 स्थानों पर एफएम ट्रांसमीटरों की शुरुआत होगी। जिनमें श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ व करणपुर,जोधपुर जिले के फलौदी, बीकानेर जिले के खाजूवाला,चूरू जिले के सुजानगढ़ में,हनुमानगढ़ के भाद्रा स्थापित एफएम ट्रांसमीटर भी सम्मिलित हैं।जालौर,पाली, प्रतापगढ़, बारां,भीलवाड़ा,हनुमानगढ़ और डूंगरपुर जिला मुख्यलायों पर स्थापित 100 वॉट के एफएम ट्रांसमीटरों को भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएँगे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान हाइकोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश

प्रधानमंत्री का दृढ़ विश्वास रहा है कि रेडियो जनता तक पहुंचने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री ने व्यापक रूप से संभावित श्रोताओं तक पहुंचने के लिए रेडियो प्रसारण की अनूठी शक्ति का उपयोग करने के लिए मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था। आज यह अपनी ऐतिहासिक 100वीं कड़ी तक पहुंच गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026