Doordrishti News Logo

खिलाड़ियों ने की रेलवे स्टेडियम की साफ-सफाई,वॉलीबॉल मैच भी हुआ

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज पौधरोपण

जोधपुर,खिलाड़ियों ने की रेलवे स्टेडियम की साफ-सफाई,वॉलीबॉल मैच भी हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को खिलाड़ियों ने रेलवे स्टेडियम परिसर में श्रमदान करते हुए उसे स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें – सूने मकान से चोर सैनेट्री का सामान चुरा ले गए

स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान रेलवे की विभिन्न शाखाओं के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में साफ-सफाई से श्रमदान किया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत श्रमदान के पश्चात स्टेडियम में आयोजित वॉलीबॉल मैच में टीम ए ने टीम बी को 25-20,22-25,25- 18 के अंतर से हरा दिया। टीम ए के सुरजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

जोधपुर रेल मंडल की शक्ति एवं पर्यावरण विंग की ओर से मनाए जा रहे पखवाड़े के पांचवे दिन शनिवार को स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स की ओर से रेलवे कॉलोनियों,भगत की कोठी डीजल शेड और रेलवे स्टेशनों पर पौधरोपण किया जाएगा।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026