Doordrishti News Logo

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पोंधे

जोधपुर,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पोंधे।भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को आदर्श विद्यामन्दिर स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए इसे सुरक्षित रखने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिया।

यह भी पढ़ें – एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पौधारोपण

अतिथियों ने अमृृतादेवी के बलिदान को याद करते हुए पेड़ पौधों के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ के बिना जीवन नहीं है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के संगठन कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शक्ति केन्द्र स्तर पर सैकड़ों पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान जिला महामंत्री डा.करणी सिंह खींची, विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित,संजय चंदीरमानी,गीता भाटी,महेश व्यास, पुरूषोतम मुंदड़ा, शोभित राठी, शशिप्रकाश प्रजापत, नाथूसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, श्यामसुन्दर गौड़, सुरेश भाटी, राकेश बागरेचा, हेमंत जानयानी, इन्द्रा राजपुरोहित, मुकेश दवे, राजेश करवा, अनिल गठ्ठानी, अनिल प्रजापत, अनिल वैष्णव, भीमराज राखेचा, दिनेश चौधरी, महेश व्यास, दलपत वैष्णव, दीपक माथुर, संगीता सोलंकी, अमरलाल वर्गी, सीमा माथुर, शिवकुमार सोनी, गजेन्द्र मेवाडा, ओमप्रकाश दैया, विश्वजीत जोशी, सुनिल बारासा ने भी पोधारोपण किया।

यह भी पढ़ें – अवैध खनन रोकथाम अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई

प्रारंभ में आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल प्रबंधक नरेन्द्र चन्द्र अग्रवाल व अशोक गहलोत ने पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंच पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ,उपमहापौर,पूर्व महापौरघनश्याम ओझा, कार्यक्रम संयोजक सुभाष गहलोत,नरेश कुमार अग्रवाल, गोविन्द गहलोत मौजूद थे।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026