Doordrishti News Logo

जोधपुर, जांगिड़ समाज के प्रथम देहदान कर्ता और समाजसेवी गोरधनराम बरड़वा की प्रथम पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा जोधपुर के जिलाध्यक्ष गोविन्दराम पाटवा और उपाध्यक्ष रामाकिशन बरड़वा की मेजबानी में बलदेव नगर स्थित जनतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो का स्मरण किया गया। जिला सभा जोधपुर के पदाधिकारी जसराज सुथार ने बताया कि गोरधनराम बरड़वा ने जलदाय विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा कर शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद की। जीवन के आखिरी पल में भी देहदान करने का संकल्प कर लिया था, उसी के अनुरूप स्वर्गवास हो जाने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी देह को एमडीएम अस्पताल को सुपुर्द कर दिया था। इस दौरान जसराज सुथार के व्याख्यता बनने पर डूंगरराम माँडण,पंकज जायलवाल, पुखराज रोप, मदन सीलग, दिनेशराम चुईल, सत्यनारायण प्रजापत, सम्पतराज कुलरिया, आसूलाल प्रजापत, एडवोकेट महेन्द्र सिंह राठौड़, हिमांशु रोप, पंकज प्रजापत आदि ने जसराज सुथार का माल्यार्पण कर अभिनंदन कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026