Doordrishti News Logo

जोधपुर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरूवार को आयोजित कैम्पस साक्षात्कार में 5 विभिन्न व्यवसायों के छात्रों का चयन किया गया।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि सुजुकी मोटर्स प्राईवेट लिमिटेड, हंसलपुर(गुजरात) द्वारा आईटीआई के कैम्पस में साक्षात्कार का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि कोविड गाईड लाईन की पालना करते हुए इसमें 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के पश्चात 5 विभिन्न व्यवसायों के छात्रों का चयन किया गया। इन चयनित छात्रों को 19 हजार 400 रूपये का मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।

ये भी पढ़े –लुटेरी दुल्हन का एजेंट गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ किआ एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: