Doordrishti News Logo

शारीरिक शिक्षक अधिवेशन आंगणवा अन्धविद्यालय में 27-28 को

जोधपुर,शारीरिक शिक्षकों का अधिवेशन आंगणवा राजकीय अन्धविद्यालय में 27-28 को होगा।
जिला मंत्री जवाहर लाल पंवार ने बताया कि 27 व 28 सितम्बर को होने वाले जिला स्तरीय शैक्षणिक अधिवेशन के लिए राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ जिला शाखा जोधपुर की बैठक कर्मचारी महासंघ कार्यालय पावटा में आयोजित हुई।
जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक में कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग कमेटी बनाकर दायित्व सौंपा गया।

शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी को लेकर व तबादला को लेकर चर्चा की गई। 27 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में आने के लिए अपने-अपने परिचितों व साथियों को दूरभाष के माध्यम से बुलाने का प्रयास करने को कहा गया। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान, बक्साराम चौधरी,जिला मंत्री जवाहर लाल पंवार,राजेन्द्र कलाल,रज्ज़ाक मोहम्मद ,लुम्बाराम वैष्णव,महेन्द्र जयपाल व मदनलाल ने सुझाव दिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी जिला मंत्री जवाहरलाल पंवार, बक्सा राम चौधरी,लुम्बाराम वैष्णव, रजाक मोहम्मद,किशन मेघवाल,मदनलाल, महेन्द्र जयपाल,जाकिर हुसैन, लुणा राम चौधरी,दुदाराम चौधरी,जेठाराम सैन, विनोद पंवार,तुलसीराम चौधरी, नवीन भाटी,विजय पंडित व दिनेश जुड़ आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026