Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेआईए ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को पत्र लिखकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट को सुचारू करने और ईसीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की है। जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से तकनीकी खामी के चलते ठप पड़ी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, ईपीएफओ की वेबसाइट ने राज्य के नियोक्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है।

दरअसल 15 जून तक नियोक्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न ईसीआर दाखिल करने थे लेकिन वेबसाइट ठप होने से राज्य के हजारों नियोक्ता इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर पाए। ऐसे में एसोसिएशन ने आयुक्त से ईपीएफ अंशदान जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि अगर ईसीआर दाखिल करने की तारीख नहीं बढ़ाई जाती है तो नियोक्ताओं को पेनल्टी और इनकम टैक्स रिटर्न में अस्वीकृत जैसी समस्याओं का सामना करना पडे़गा। इससे इस महामारी के दौर में उद्यमियों पर दोहरी मार पड़ेगी।

>>> कायलाना में मिला युवक का शव

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026