Doordrishti News Logo

पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध -जल्द हो सकता है खुलासा

जोधपुर, निकटवर्ती मथानिया कस्बे में एक पेट्रोल पंप के सैल्समैन की आंखों में मिर्ची डालने और चाकू से वार कर उससे 20 हजार रूपए लूट लिए गए। सैल्समैन ने मथानिया थाने में लूट का केस दर्ज करवाया। पुलिस उसके बयानों की तस्दीक रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध भी मान रही है। आज शाम तक इसका खुलासा भी किया जा सकता है। मथानिया थाने के सब इंस्पेक्टर रामलाल ने बताया कि देचू के नाथडाऊ का रहने वाला श्रवणसिंह पुत्र नखत सिंह मथानिया में सीएचसी के सामने एक पेट्राल पंप पर सैल्समैन है।

5 अप्रेल की रात को वह पहले दूध सब्जी के लेने के लिए एक दुकान पर गया था। फिर लौटते वक्त एक गली में रूककर लघुशंका के लिए रूका। इतने में गली में दो युवक आए और उसको नीचे गिराने के साथ आंखों में मिर्ची डाल दी। बदमाशों ने चाकू से वार कर उसकी जेब से पेट्रोलपंप का कलेक्शन करीबन 20 हजार रूपए लूट लिए। उसका मोबाइल भी ले गए। पीडि़त का आरोप है कि बाद में पेट्रोलपंप के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई।

आखों में मिर्ची डालने व चाकू के वार से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घटनाक्रम बताकर केस दर्ज करवाया। एसआई रामलाल के अनुसार प्रकरण में तफ्तीश चल रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध भी लग रहा है। आखों मेें मिर्च डालने जैसे आलामात नहीं है और ना ही चाकू के गहरे घाव प्रतीत हुए है। हो सकता है कि उसने लूट की साजिश पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर की होगी। फिलहाल गहनता से पता लगाया जा रहा है।