Doordrishti News Logo

पालतू श्वान को गाड़ी से कुचल कर मारा,उलाहना देने पर मारपीट और अपशब्द बोले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पालतू श्वान को गाड़ी से कुचल कर मारा, उलाहना देने पर मारपीट और अपशब्द बोले। शहर के निकट झंवर स्थित कराणी गांव में एक युवक के पालतू श्वान को गाड़ी से कुचल कर मारने का प्रकरण दर्ज हुआ है। मालिक ने आरोपियों को शिकायत की तो वे मारपीट करने लगे और जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पीडि़त ने झंवर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।

ईंटों की गाड़ी लेकर पहुंचे चालक से मारपीट,लोहे की रॉड से पीटा

झंवर पुलिस के अनुसार कराणी के रहने वाले एक युवक ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि रविवार को उसके पालतू श्वान को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। इस पर उसने गाड़ी सवार राजूराम,अमरा राम,गणपतराम एवं ओमाराम से शिकायत की तो उन लोगों ने मारपीट की। उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts: