Doordrishti News Logo

165 खाताधारकों के 5 लाख रुपए लेकर कार्मिक चंपत

बंधन बैंक लिमिटेड के मैनेजर ने दी कार्मिक के खिलाफ गबन की रिपोर्ट

जोधपुर,165 खाताधारकों के 5 लाख रुपए लेकर कार्मिक चंपत। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर में बंधन बैंक लिमिटेड शाखा से उसके कार्मिक ने ग्राहकों द्वारा जमा कराई रकम का गबन कर फरार हो गया। 165 ग्राहकों की रकम को खुर्दबुर्द कर दिया गया। आरोपी कार्मिक के खिलाफ बैंक मैनेजर की तरफ से धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार हाइड्रो क्रेन की चपेट में आए,महिला की मौत पुरूष घायल

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: सीकर के जयरामपुर हाल बंधन बैंक लिमिटेड के मैनेजर बलदेवसिंह चौहान पुत्र बंशीधर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि वे बैंक के एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी बैंक में भोपालगढ़ तहसील के आसोप स्थित जलजोग चौराहा निवासी महेंद्र रालिया काम करता था। वह बैंक में 19 मई 22 से 14 दिसम्बर 23 तक कार्यरत था, बाद मेें लापता हो गया। इस बीच पता लगा कि ग्राहकों की रकम को खुर्दबुर्द किया गया। बैंक के 165 खाताधारकों की तकरीबन 5 लाख 2 हजार 580 रुपए की राशि का गबन हुआ है। वह उसके बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर रखा है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि मामला धोखाधड़ी में दर्ज कर जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026