सात साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
जीआरपी जोधपुर की स्पेशल टीम की कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार। जीआर पी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने करीब सात वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
तीसरा बच्चा होने पर भी सरकारी महिला कर्मचारी को मिलेगी मैटरनिटी लीव
मामला 25 जुलाई 2019 का है। रेलवे स्टेशन पाली पर खड़ी ट्रेन संख्या 17037 सिकंदराबाद एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी टीटीई मोहम्मद नासिर के राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में आरोपी जातुवास कालरी,थाना हमीरवास,जिला चूरू निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। वारंटी करीब सात वर्ष से फरार चल रहा था।
स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी थाना जोधपुर में स्पेशल टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस को मिली मुखबिरी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
