Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया हाबरा विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क
  • रवींद्र नाथ टैगोर के ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण करना भाजपा का लक्ष्य

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को गृह संपर्क अभियान के तहत कोलकाता पहुंचे और बरसत, हाबरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। शेखावत ने कहा कि स्पष्ट दिख रहा है कि बंगाल की जनता का भाजपा में विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग मानते हैं कि ममता बनर्जी बौखलाई हुई हैं। शीर्षस्थ नेताओं के खिलाफ उनकी बयानबाजी उनके खिलाफ ही जा रही है। उनका व्यवहार किसी को पसंद नहीं आ रहा। बंगाल वासियों को मोदी में वह नायक नजर आता है, जो उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कुचक्र से बाहर ला सकता है। भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री शेखावत

पश्चिम बंगाल के प्रवास पर हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शेखावत गत एक माह में पांचवीं बार कोलकाता पहुंचे। यहां शेखावत का हानापाड़ा, बरसत समेत कई जगहों पर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने जनता को संबोधित करने के साथ ही चंद्रा प्लेस में सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट और वार्ता की। इस दौरान शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा ये इलाके विकास से अछुते ही हैं। ममता सरकार ने सिर्फ अपनों का विकास किया, न की पश्चिम बंगाल का। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य रवींद्र नाथ टैगोर के सोनार बांग्ला का निर्माण करना है। यही मकसद पश्चिम बंगाल की जनता का भी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सोनार बांग्ला के आधारशिला की पहली ईंट साबित होगी। केंद्रीय मंत्री जब पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तब वहां

500 से ज्यादा लोग जमा हो गए, वो सभी शेखावत को सुनने पहुंचे थे। शेखावत ने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता में ममता बनर्जी सरकार के प्रति काफी गुस्सा है। यही कारण है कि लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। ममता सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मां माटी मानुष के साथ दशकों से छल होता रहा है। बंगाल की जनता ने तीन दशक तक कांग्रेस को मौका दिया। कम्युनिस्टों को 27 साल दे दिए। ममता दीदी ने भी 10 वर्ष तक राज काज किया। हम यहां की जनता से कहना चाहते हैं कि भाजपा को भी एक मौका दीजिए, बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का स्वप्न केवल हम ही पूरा सकते हैं।

पूरा बंगाल भाजपा के साथ खड़ा है
शेखावत ने कहा कि दीदी को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरा बंगाल खड़ा हो गया है। अब बंगाल के मजदूरों, किसानों, युवाओं और मां बहनों को पता चल गया है कि उनकी समस्याओं का समाधान केवल मोदी सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित होगा। पश्चिम बंगाल में चार दशक से बदले की राजनीति हो रही है। इसे खत्म करके भाजपा वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने भव्य और आत्मीय स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का हृदय से धन्यवाद दिया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026