दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ेे,आधा दर्जन घायल
जमीन का विवाद
जोधपुर,जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में इलाज के लिए पहुंचे घायल के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने अस्पताल में भी मारपीट कर डाली। इसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल घायल का ट्रॉमा में इलाज किया जा रहा है। विवेक विहार थाना क्षेत्र के गुडा विश्नोइयां गांव में पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार की दोपहर को दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। जिसमें 5- 6 लोग चोटिल हो गए। घायल हुए लोगों को एमडीएम हॉस्पिटल में लाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी।
ये भी पढ़ें- नकबजन गैंग का खुलासा,तीन शातिर चोर गिरफ्तार
इसी बीच अस्पताल में ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सिर में नुकीली चीज से वार किया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। मारपीट में एक महिला को भी चोट पहुंची। अचानक हुई इस घटना को देखकर अस्पताल में आए लोग भी सहम गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन हमलावरों को नहीं रोक सकी। मारपीट में घायल व्यक्ति ने बताया उनका 25 सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
ये भी पढ़ें- सरस बूथ केबिन के ताले तोड़कर नगदी सामान चुराया
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि गुडा बिश्नोईयान में दो भाइयों के परिवारों में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर सडक़ के बीच एक खेत से दूसरे खेत के बीच पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के 5-6 लोगों को चोट पहुंची। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पर्चा बयान लिया जा रहा है। घायलों का उपचार जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews