Doordrishti News Logo

जोधपुर, श्रीकृष्ण महिला मडंली रातानाडा और राजस्थान जाट महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण मंदिर महिला मंडल और राजस्थान जाट महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शारदा चौधरी के नेतृत्व में एमडीएम अस्पताल के पार्किंग में स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पीपल के दो वृक्ष लगाए गए। कोरोना के संकट काल में एमडीएम अस्पताल में मरीजों, परिजनों और जरूरतमंदों तथा पाली हाईवे रोड पर स्थित शताब्दी सर्किल पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब व असहायों को 400 भोजन पैकेट, बिस्किट, पानी की बोतलें और मास्क निशुल्क वितरित किए गए।

Peepal tree and distributed food packets planted in MDM

शारदा चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश व्यास,भंवर काला, ओमप्रकाश परिहार, सुरेन्द्र कंवर चौहान,गीता बरवड़, जाफरान, विमला गुर्जर, फरजाना चौहान, मंजू गोस्वामी, विनीता चौधरी, अनिता, सरोज आदि सहयोगियों ने सेवाएं दी।

सुरेश व्यास ने इस विषम परिस्थिति में इस प्रकार के सेवा कार्यो के लिए शारदा चौधरी सहित सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोई भुखा न सोए अभियान को निरंतर जारी रखते हुए इस पहल के लिए सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़े :- मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed