Doordrishti News Logo

30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और उसका दलाल गिरफ्तार

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पाली जिले में एक पटवारी व उसके दलाल को 30 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीआईजी कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशन में एसीबी की जालोर टीम ने ट्रेप की कार्यवाही कर पटवारी कमल किशोर और उसके सहयोगकर्ता को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत पटवारी कमल किशोर द्वारा रिकार्ड दुरुस्त करने के एवज में मांगी गई थी। एसीबी जालोर के अतिरिक्त एसपी महावीर राणावत के नेतृत्व में ट्रेप की कार्यवाई को अंजाम दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews