Doordrishti News Logo

वरुणार्ची एवं योगेश्वरी माता मंदिर का पाटोत्सव सम्पन्न

श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्र की कुलदेवी

जोधपुर,श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची एवं योगेश्वरी माता मंदिर का पाटोत्सव गुरुवार को कुलदेवी मन्दिर, श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड पर धूमधाम से मनाया गया। समिति सचिव संजय शर्मा एवं मंदिर पुजारी हरीश ओझा ने बताया कि प्रात: 9.15 बजे त्रिवेदी परिवार की तरफ से ध्वजा चढ़ाई गई। दोपहर 12:15 बजे-गणेश पूजन, मातृका पूजन,पीठ पूजन,मध्यान्ह 2:15 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, सांय 5 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं आरती हुई। सायं 6:15 बजे वृद्धजनों का सम्मान किया गया। 7:30 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

यज्ञ में पं.महेन्द व्यास,पं.सत्यनारायण दवे,पं.विरेन्द्र राजजोशी,पं.प्रफुल्लदवे, पं.राजेश दवे,यश व्यास,विशाल दवे, पं.गोपाल ओझा,पं.गणेश व्यास, कपिल जोशी के आचार्यत्व में आहुतियां दी गई। हवन के मुख्य यजमान मनीष त्रिवेदी,सह यजमान योगेश त्रिवेदी,संकेत ओझा,हर्षवर्द्धन व्यास,मयूर जोशी,अर्जुन ओझा, भवानी शंकर व्यास सपत्निक व आदित्य कुमार त्रिवेदी हवन के यजमान बने।

ये भी पढ़ें- शैलेंद्र सिंह को पीएचडी की उपाधि

80 वर्ष से बड़े वृद्धजन का सम्मान

इस शुभ अवसर पर पूरणचंद व्यास, चांदरतन त्रिवेदी,श्रीरतन त्रिवेदी,शम्भू दत्त व्यास,तेजप्रकाश जोशी का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो भेंट किया गया। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। कार्यकारिणी में संरक्षक मधुसूदन व्यास,द्रुपद दवे,ओमप्रकाश व्यास,मंदिर पुजारी हरीश ओझा राजेन्द्र ओझा,जितेंद्र त्रिवेदी,संजय शर्मा,ओमप्रकाश ओझा,महेश नारायण जोशी,अर्जुन कुमार ओझा, अचलेश्वर ओझा,सुरेश कुमार त्रिवेदी, हर्षवर्द्धन व्यास,नरेश व्यास,नित्या ओझा,उर्वशी ओझा ने पाटोत्सव को सफल बनाया। समिति उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया की इस शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय भाईपा बन्धुओ के परिवार के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित हुए। इस मौके पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: