महिलाओं की भागीदारी सफलता की गारंटी-उप मुख्यमंत्री
हस्तशिल्प उत्सव में प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाओं की भागीदारी सफलता की गारंटी-उप मुख्यमंत्री। जिला प्रशासन,लघु उद्योग भारती,जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 के अंतर्गत रविवार को प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी थीं। उन्होंने सम्मेलन को महिला नेतृत्व, स्वावलंबन और औद्योगिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि जब उद्यमिता की कमान महिलाओं के हाथ में होती है, तब अर्थव्यवस्था के साथसाथ समाज भी सशक्त होता है।
उपमुख्यमंत्री ने महिला उद्यमियों को वित्तीय संस्थाओं से जोडक़र ऋण उपलब्ध कराने,उत्पादों के विपणन, हस्तशिल्प प्रदर्शनियों,संसाधन उपलब्धता,प्रशिक्षण, नई तकनीकों व योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी सफलता की गारंटी है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना में महिला नेतृत्व निर्णायक है। राजस्थान केवल भौगोलिक प्रदेश नहीं,बल्कि विचार, संस्कृति और उद्यमशीलता की परंपरा है,जहां हर जिले गांव का कोई न कोई उत्पाद महिलाओं के परिश्रम और सपनों से जुड़ा है।
युवक का नाक काटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने रेखांकित किया कि आज की नारी सहायक नहीं,बल्कि नेतृत्वकारी भूमिका में खड़ी है जो परिवार,समाज और आने वाली पीढिय़ों के लिए अवसर सृजित करती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया,पीएम विश्वकर्मा योजना और स्वयं सहायता समूह जैसी पहलों ने महिलाओं को आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा में लाया है।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नीति स्थिरता,प्रशासनिक पारदर्शिता और उद्योग अनुकूल वातावरण तेज़ी से विकसित हो रहा है। इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी सहित अंजु बजाज,अंजू सिंह,संयुक्त निदेशक (जिला उद्योग केन्द्र) पूजा मेहरा सुराणा, प्रियंवदा,रूमादेवी तथा एसीपी छवि शर्मा उपस्थित थीं।
