Doordrishti News Logo

गोदाम में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी

दूर तक दिखाई दिया धुआं

जोधपुर,गोदाम में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी। शहर के कायलाना क्षेत्र के कबीर नगर के निकट एक गोदाम में मंगलवार की शाम को अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर और आसपास की जगह से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें- विभिन्न ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन

आग लगने के बाद धुवां का लगभग 1 किलोमीटर दूर से नजर आया। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी डर के मारे घरों से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि आग जहां लगी वहां रुई व कपड़े का गोदाम है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की दर्जन पर गाडय़िां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया आग लगी वहां रुई व कपड़े का गोदाम है। आग बुझाने में अभी तक फ़ायर ब्रिगेड की 10 गाडियां लग चुकी है। आग लगी वहां पर फायर सेफ्टी के उपकरण भी नहीं लगे हुए थे। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाडय़िां पहुंची तब तक आग विकराल हो गई।

ऐसे में आस पास रहने वाले लोग भी सहमे हुए नजर आए। बताया जा रहा है की कई ऐसे गोदाम और बिल्डिंग हैं जहां फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं लगे हुए थे इसके बावजूद केवल हादसे होने पर ही कार्रवाई की जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026