Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला परिषद़ एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर प्रशासिनक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस ने भी चुनाव शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हो इसके लिए रूट मार्च निकालना शुरू कर दिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि झंवर के जोलियाली, लोरडी देजगरा, बंबोर में पुलिस की तरफ से रूट मार्च निकाला गया। एडीसीपी हरफुलसिंह, एसीपी मांगीलाल, थानाधिकारी मनोज कुमार आदि के साथ आरएसी के जवानों ने इन क्षेत्रों में रूट मार्च किया। आमजन से शांतिपूर्ण मतदान करने, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। गुरूवार से पंचायतीराज के चुनाव शुरू हो रहे है। इसके लिए प्रशासन ने पूर्ण तैयारी कर ली है। मतदान दलों की रवानगी भी आज सुबह हो गई। पुलिस ने गावों में चौकसी बढ़ाने के साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू की है।

यह भी पढ़ें – शातिर ने डुप्लिकेट चेक से 99 हजार रुपए निकालने की कोशिश की

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026