जोधपुर, श्री मुहताजी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में साध्वी भगवंत पूर्णप्रज्ञाश्रीजी मसा. साध्वी हर्षितप्रज्ञाश्रीजी मसा., दिव्यप्रज्ञाश्रीजी मसा, दर्शनप्रज्ञाश्रीजी मसा. आदि ठाणा चार के सानिध्य में श्री नीलवर्ण पाशर्व वल्लभ महिला मण्डल द्वारा पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई गई।

Panchakalyanak-Puja-Women's-Day.jpg

सचिव पवन मेहता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण व धर्म के प्रति जागरूकता का बोध भी कराया गया। इस अवसर पर श्री नीलवर्ण पाशर्व वल्लभ महिला मण्डल के अध्यक्ष शान्ता मुहता, सचिव हेमलता मेहता व अन्य सदस्य चन्दू कोठारी, मांगी भंडारी, छोटी कोचर, मीना गोलिया, रितु मेहता, कंचन लोढ़ा, इन्दु बाफना, नीतु, निर्मला मेहता व अन्य मण्डल सदस्य उपस्थित थी।