Doordrishti News Logo

पाली सांसद को फिर मिली विदेशी मामलों की स्थाई समिति की जिम्मेदारी

  • संसदीय समितियों का हुआ पुनर्गठन 
  • डाटा प्रोटेक्शन बिल से जुड़ी समिति की भी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, शनिवार को संसदीय समितियों का पुर्नगठन किया गया। पाली सांसद और पूर्व केन्दीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी को फिर से विदेशी मामलों संबंधी स्थाई समिति की पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका अध्यक्षीय रूप में वर्तमान में तीसरा वर्ष होगा। पाली सांसद चौधरी के पास इस महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी के अलावा डाटा प्रोटेक्शन बिल-2019 के लिए बनी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) की भी अहम जिम्मेदारी है।

जेपीसी मुख्य रूप से नागरिकों की रजामंदी के बगैर निजी जानकारी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने वाले निजी डाटा सुरक्षा विधेयक-2019 को लेकर संशोधन संबंधी अहम रिपोर्ट तैयार कर रही है। पाली सांसद चौधरी को पुनः लोकसभा विदेशी मामलों संबंधी स्थाई समिति की जिम्मेदारी मिलने पर संसदीय क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026