Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री ने किया जल शक्ति अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ

नई दिल्ली, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भारत को जल समृद्ध बनाकर उसे आने वाली पीढ़ियों को सौंपना हमारी महत्वपूवर्ण जिम्मेदारी है। जल संरक्षण जैसे गंभीर और महत्वपूर्ण विषय के लिए जन सामान्य के अंदर जन चेतना का प्रवाह अब होने लगा है।

       सोमवार को जल शक्ति अभियान के दूसरे चरण में वर्षा जल संरक्षण पर केंद्रित “कैच द रेन” मुहिम का शुभारंभ करते हुए शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आज जल संरक्षण के अभियान से जुड़ रहा है। जल आज जन-जन का आंदोलन का रूप ले चुका है। जैसा कि हम सब जानते हैं, जल संरक्षण समय की मांग है। जल ही जीवन है। जल ही शांति है और जल ही भविष्य है। लिहाजा पानी की हर बूंद को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि “कैच द रेन” वर्षाजल संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरुकता पैदा करने के लिए संरचित एक कार्यक्रम है, जिसके अन्तर्गत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स का निर्माण किया जाएगा। जनता को वर्षा जल बचाने की तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।

        केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को जल समृद्ध बनाने की इस मुहिम से अवश्य जुड़ें। जल संरक्षण के लिए शुरू किए गए कैच दरेन अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। कैच द रेन अभियान को नेहरू युवा केंद्र संगठन के 70 लाख युवाओं का साथ भी मिला है। अभियान के तहत 623 जिलों के 31,150 गांवों को कवर किया जाएगा। 3 महीने के इस जागरुकता अभियान को इस साल 21 दिसंबर से 31 मार्च 2021 तक चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी भवनों, स्कूलों-कॉलेजों, पीएचसी, अस्पतालों,पुलिस थानों, कार्यालयों आदि पर रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के निर्माण की योजना है। अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रालय की टीम सभी राज्यों में जाकर स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से तालमेल बनाएगी।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए

February 28, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026