Doordrishti News Logo

जोधपुर, गणेशाय रोटी समिति की ओर से सावन मास में देश में अच्छी बारिश, खुशहाली एवं सभी के सुखद स्वास्थ्य की कामना के लिए हाथीराम का ओडा स्थित दीनानाथ मंदिर में शिव ब्यावला का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष हर्ष चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में पंकज जांगिड़ एंड पार्टी और सिद्धनाथ महादेव ब्यावला मंडली के शिवप्रकाश सोनी, वीरेंद्र सोनी, दिनेश सोनी,जगदीश सोनी, इन्द्रजीत सोनी, सुनील सोनी और अमित भाटी ने सामूहिक रूप से बयावला वाचन किया।

दीनानाथ मंदिर शिव ब्यवाला

भजन गायक पंकज जांगिड़, गीता मेवाड़ा, राकेश प्रजापत और अरुण गुर्जर ने सावन से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए सराबोर नजर आए। इस अवसर पर शिव पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई गई जिसमें नन्ही बालिका भाग्यश्री ने शिव और हार्दिका ने पार्वती का स्वांग रचा।

इस अवसर पर बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के सांस्कृतिक मंत्री कुंदन शर्मा ने भजन गायकों को संस्थान का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मदिर के श्रवण कुमार, तुलसीदास, गणेशाय रोटी समिति कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी सहित समिति सदस्य जतिन बेनिवाल, अजय भाटी, राकेश प्रजापत,नव रतन, देव, निहाल दाधिच,तरुण, विजय सोनी, रोहित सिसोदिया, हिमांशु खत्री, किशन पवार, दीपक खत्री, संपत डाबी, गणपत डाबी, चन्दप्रकाश, अजय चौधरी, अन्तु गहलोत,गीता चौहान,भरत चौहान, मनीष साखंला, ककु देवी, धर्म पाल, कुष्ण राज आदि उपस्थित थे।

ये भी पढें – पीड़ित परिवार से माफी मांगें राहुल गांधी – शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026