Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा की साधारण सभा का आयोजन

नए सदस्यों को दिलाई शपथ

जोधपुर, रविवार को भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा जोधपुर द्वारा इस वर्ष की द्वितीय साधारण सभा की बैठक का आयोजन होटल चंद्रा इम्पीरियल में किया गया। बैठक में शाखा सचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल द्वारा इस वर्ष की सम्पादित गतिविधियों, सेवा संस्कार तथा संपर्क कार्यो इत्यादि की जानकारी सदस्यों को दी गयी। इस अवसर पर शाखा के नए सदस्यों को प्रांतीय महासचिव प्रदीप राठी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डी डी शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय चेयरमैन भाविप द्वारा भारत विकास परिषद् के परम सूत्र-संपर्क, सहयोग-संस्कार,सेवा-समर्पण को दृढ़ता से अपनाते हुए राष्ट्र उन्नति के लिए लगातार कार्य करने हेतु ऊर्जा युक्त सम्बोधन से सभी सदस्यों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रांतीय महासचिव प्रदीप राठी, महिला प्रमुख निशा मित्तल भी उपस्थित थे। शाखा अध्यक्ष नारायण रूपराय ने सभी का स्वागत करते हुए परिषद के उत्तम संकल्पों के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए प्राप्त उपलब्धियों की चर्चा की। कोषाध्यक्ष लुनावत ने वर्तमान तक के लेखा-जोखा से सदस्यों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य एसके जैन,ओपी अग्रवाल, एनआर मेहता,आकाश चंद्र मेहता,ओम प्रकाश डागा,सुंदरलाल लखवानी, अशोक माथुर,कैलाश माथुर,हरिकृष्ण, शशि प्रभा जैन,सुधा गर्ग,गिरीश लोढ़ा, नटवर हर्ष सहित कई सदस्यों को उल्लेखनीय कार्य किये जाने के लिए सम्मानित भी किया गया। ब्रिग.एनएम सिंघवी (संरक्षक) वीएसएम द्वारा प्रताप नगर फिजियो थेरेपी सेण्टर नियमित रूप से संचालित की जा रही गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया। सचिव पेड़ीवाल ने सभी अतिथियों तथा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रभावी संचालन शशि प्रभा जैन तथा आकाश मेहता ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: