आर्मी मैस के ठेकेदार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने के आदेश

कोविड पॉजिटिव आने पर वीडियो कांफ्रेंस से अदालत में पेश किया

जोधपुर, जिला पूर्व में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़े गए आर्मी मैस के ठेकेदार जीके गुप्ता को आज वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए हैं। अभी कोविड वार्ड में उपचाराधीन है। उसकी रिमाण्ड अवधि सोमवार को खत्म हुई थी। बच्ची को मां का सहयोग नहीं मिलने पर उसकी मां को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक  किशोरी ने इस बारे में कुछ दिन पहले मामला दर्ज कराया था। तब पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के आरोप में उम्मेद हेरिटेज में रहने वाले आर्मी मैस के ठेकेदार जीके गुप्ता को गिरफ्तार किया था। नाबालिग बच्ची की मां को भी सहयोग नहीं किए जाने पर गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी जीके गुप्ता पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था। उसे कोविड पॉजिटिव आने पर वीसी माध्यम से पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। मगर कोविड पॉजिटिव आने पर उसे उपचाराधीन रखा गया है। उल्लेखनीय है कि इस नाबालिग को पुलिस गुजरात से लेकर आई थी। वह घटना के बाद मां का सहयोग नहीं मिलने पर बहन के पास वहां चली गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews