Doordrishti News Logo

बीमा कंपनी को एक करोड़ देने का आदेश

राज्य उपभोक्ता आयोग

जोधपुर,दूरदृष्टीन्यूज),बीमा कंपनी को एक करोड़ देने का आदेश।राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने परिवादी की अपील मंजूर करते हुए यह व्यवस्था दी है कि जब जवाब और साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं है तो जिला आयोग लिखित बहस के आधार पर पिछले दरवाजे से निकाल कर दावा राशि में जो पचास फीसदी कटौती की है,वह विधि सम्मत नहीं है तथा परिवादी के बाबत तथ्यात्मक विकृति शब्द का प्रयोग किया जाना सराहनीय नहीं है।

आयोग अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा और न्यायिक सदस्य अरुण कुमार अग्रवाल और सदस्य लियाकत अली ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिए कि अपीलार्थी को बीमा राशि एक करोड़ रुपए मय ब्याज,हर्जाना 25 हजार रुपए और वाद व्यय दस हजार रुपए अदा करें।
भावेश कोठारी ने अधिवक्ता अनिल भंडारी के माध्यम से अपील दायर कर कहा कि जिला आयोग ने उनकी माताजी के स्वर्गवास होने पर बीमा कंपनी से दावा खारिज किए जाने पर दायर परिवाद को इस आधार पर 50 फीसदी ही मंजूर किया कि बीमाधारी गृहिणी थी, जबकि उन्होंने व्यवसाय करना बताया,जो कि एक तथ्यात्मक विकृति है।

रिश्वत लेने के आरोपी एसआई व कांस्टेबल निलंबित

अधिवक्ता भंडारी ने कहा कि बीमाधारी हर्षिता क्रियेशन्स प्रतिष्ठान की मालिक और नियमित आयकर दाता थी। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी ने परिवाद का जवाब ही दाखिल नहीं किया और जिला आयोग ने बीमा कंपनी की लिखित बहस के आधार पर पिछले दरवाजे से मनमाना निष्कर्ष निकाल कर महज पचास फीसदी राशि ही मंजूर कर विधि विरुद्ध कार्य किया है सो अपील मंजूर की जाएं।

राज्य उपभोक्ता आयोग ने परिवादी की अपील मंजूर करते हुए कहा कि बीमा कंपनी ने दावा पूर्व बीमा पॉलिसी का विवरण नहीं देने पर खारिज किया था न कि आय के आधार पर,सो जिला आयोग द्वारा लिखित बहस के आधार पर पिछले दरवाजे से जो आय पर निष्कर्ष निकाल कर तथ्यात्मक विकृति शब्द का प्रयोग कदापि सराहनीय नहीं है और दावे में एक करोड़ रुपए की बजाए 50 फीसदी कटौती कर 50 लाख रुपए ही मंजूर किया जाना पूर्णतया मनमाना है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज और साक्ष्य से यह साबित है कि बीमाधारी गृहिणी नहीं होकर स्वयं का व्यवसाय करती थी सो उन्हें गृहिणी मानकर जिला आयोग ने विधिक त्रुटि की है।

उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिए कि अपीलार्थी को दो माह में बीमा राशि एक करोड़ रुपए मय ब्याज, 25 हजार रुपए हर्जाना और 10 हजार रुपए वाद व्यय अदा करें।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026