Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय मंत्री ने जैसलमेर में किसान चौपाल में किसानों को दी कृषि कानूनों की जानकारी
  • शनिवार को जैसलमेर से जोधपुर आएंगे शेखावत

जैसलमेर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कृषि कानूनों पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। शुक्रवार को जैसलमेर में किसान चौपाल में शेखावत ने कहा कि राजनीतिक कारणों से विरोध की आग फैला रहे नेताओं को किसानों की आड़ नहीं लेनी चाहिए। किसान भाइयों ने मोदी को सुनकर साफ कहा कि प्रधानमंत्री उनके सच्चे हितैषी हैं। शेखावत दोपहर में दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे और किसान चौपाल में भाग लिया।

बरमसर फाँटा जैसलमेर में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा के सानिध्य में आयोजित किसान चौपाल में शेखावत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शेखावत ने किसानों को तीनों कृषि कानूनों और किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। किसान चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी किसानों ने लाइव सुना। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर फैलाए गए हर भ्रम को दूर कर दिया है। केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा में किसानों ने कहा कि वे किसी भुलावे में आने वाले नहीं हैं। उन्हें पता है, इन कृषि सुधारों से उन्हें आर्थिक लाभ होगा। किसान चौपाल के आरंभ में शेखावत ने जैसलमेर पंचायत चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत पर बधाई दी और कहा कि यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। इस अवसर पर प्रतापुरी महाराज, पूर्व विधायक सांग सिंह, पूर्व विधायक शैतान सिंह, जैसलमेर जिला प्रमुख प्रताप सिंह सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

शनिवार को आएंगे जोधपुर
भाजपा जोधपुर मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि रात्रि विश्राम तनोंट जैसेलमेर में करने के बाद शेखावत शनिवार सुबह सड़क मार्ग से जोधपुर में शास्त्री नगर स्थित सांसद सेवा केंद्र 10.30 बजे पहुंचेंगे।

पूर्व पीएम को अर्पित किए श्रद्धासुमन
शेखावत ने जैसलमेर आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026