जीरे की फसल के बीच अफीम की खेती: 740 पौंधे बरामद,तीन भाई नामजद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीरे की फसल के बीच अफीम की खेती: 740 पौंधे बरामद,तीन भाई नामजद।जोधपुर जिला ग्रामीण की स्पेशल टीम ने भोपालगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जीरे की फसल के बीच अफीम की खेती को पकड़ा।खेत से 740 अफीम के पौधें बरामद किए गए हैं।
इस बारे में एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई। कार्रवाई बंदड़ा गांव में हुई। पुलिस की तरफ से एरिया डोमिनेशन चलाया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष ‘एरिया डोमिनेशन‘ अभियान के तहत डीएसटी व पुलिस थाना भोपालगढ़ की संयुक्त कार्यवाही में सरहद ग्राम बन्दड़ा में एक खेत में जीरे की फसल की आड़ में उगाये गये कुल 740 अवैध अफीम के पौधे जब्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
गीता धाम तिंवरी ट्रस्ट का 139 वां इंटरनेशनल गीता कॉन्फ्रेंस आयोजित
डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार की सूचना पर भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के सरहद ग्राम बन्दड़ा में एक ट्यूबवैल पर दबिश दी गई तो ट्यूबवैल पर बने पॉन्ड के पास जीरे की फसल के बीच में कुल 740 अवैध अफीम के पौधें उगाए हुए मिले। इस पर आरोपी बंदड़ा भोपालगढ़ निवासी लंूबाराम के तीन पुत्रों घेवरराम, नाथूराम एवं रेवंतराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल विरेन्द्र चौधरी,मदन मीणा,मुकन सिंह, हरेन्द्र लोहरा,चुतराराम व पप्पूराम और भोपालगढ़ थानाधिकारी राजूमरा के साथ लालूराम,अशोक, दिनेश व रघुवीर शामिल थे।
