https://doordrishtinews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230228-WA0024.jpg

होली पर्व पर काचीगुडा-बीकानेर- काचीगुडा स्पेशल (1ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

वाया कामारेड्डी,पूर्णा जं,वाशिम, नंदूरबार,वडोदरा,पालनपुर,मारवाड़ जं.,जोधपुर होकर संचालित होगी

जोधपुर,रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बताया कि गाडी संख्या 07053, काचीगुडा-बीकानेर स्पेशल ट्रेन शनिवार 4 मार्च को काचीगुडा से 21.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 13.50 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07054, बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन मंगलवार 7 मार्च को बीकानेर से 20.00 बजे रवाना होकर गुुरुवार को 08.50 बजे काचीगुडा पहुॅचेगी।

operation-of-kacheguda-bikaner-kacheguda-special-1-trip-train-service-on-holi-festival

https://doordrishtinews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230228-WA0024.jpg

ये भी पढ़ें- ऋषिकेश-बाडमेर ट्रेन मुच्चू स्टेशन पर नहीं रुकेगी

यह ट्रेन मार्ग में मेडचल,वडियारम, कामारेड्डी,निजामाबाद,बासर,मुदखेड जं.,हु.साहेब नान्देड़,पूर्णा जं.,बसमत, हिंगोली डेक्कन,वाशिम,अकोला, शेगांव,मलकापुर,भुसावल जं., जलगांव जं.,नंदूरबार,सूरत,वडोदरा, अहमदाबाद,महेसाना,पालनपुर, आबूरोड,फालना,मारवाड़ जं.,पाली मारवाड़,लूनी,जोधपुर,गोटन,मेडता रोड,नागौर व नोखा स्टेशनों पर रुकेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews